फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's lock has been hanging on the pink toilet for four months

पिंक शौचालय पर चार माह से लटका है निगम का ताला

Mon, 18 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corporation's lock has been hanging on the pink toilet for four months
जुबली पार्क स्थित पिंक शौचालय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में इकलौते पिंक शौचालय पर चार माह से ताला लटका हुआ है। ताला लटका होने की वजह शौचालय के निर्माण में गड़बड़ी होना बताया जा रहा है, जिसमें सुधार करने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि कई बाजारों के बीचोंबीच बने पिंक शौचालय पर ताला जड़ा होने की वजह से बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चौकी सराय के ठीक पीछे जुबली पार्क में पिंक शौचालय का निर्माण कराया है। बता दें कि पिंक शौचालय केवल महिलाओं के लिए बनाए जाते हैं। करीब चार माह पहले महापौर संजीव वालिया ने इस शौचालय का लोकार्पण किया था। मगर शौचालय में बिछाई गई टाइल्स मानकों के अनुरूप नहीं होने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की थी। ऐसे में लोकार्पण के बाद शौचालय को बंद कर दिया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सीनियर सेनेट्री इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि शौचालय में कुछ सुधार होना है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। कोशिश यही है कि जल्द से जल्द काम पूरा कराकर शौचालय को चालू कराया जाए।
विज्ञापन

यूरिनल में नहीं पानी
पिंक शौचालय के ठीक बगल में पुरुषों के लिए यूरिनल बनाया गया है। यूरिनल में पानी की सप्लाई पिंक शौचालय के टैंक से है, मगर शौचालय पर ताला लगा होने की वजह से सबमर्सिबल नहीं चलाया जा रहा है। इसकी वजह से यूरिनल में पानी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से यूरिनल बेहद गंदा और दुर्गंध से भरा हुआ है। कई लोग यूरिनल की बजाय पास ही में खाली पड़ी भूमि पर खुले में लघुशंका कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदम-कदम पर होंगे शौचालय
जल्द ही सहारनपुर में कदम-कदम पर सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध होंगे, जिसके बाद लोगों को लघुशंका और शौच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर में 80 सार्वजनिक शौचालयों के लिए चार करोड़ रुपया नगर निगम को मिला है, जिनका निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। कंपनी बाग के गेट और माधोनगर में निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यदि किसी बाजार या क्षेत्र में शौचालय नहीं है तो स्थानीय लोग पार्षद के माध्यम से या खुद ही निगम में संपर्क कर निर्माण करा सकते हैं। नगर के सभी 70 वार्डों में एक-एक सार्वजनिक शौचालय अलग से बनाने की तैयारी है। इनके अलावा पांच पिंक शौचालय शहर में बनाए जाने हैं, जिनमें से एक बन चुका है।
छह वर्ष में बने 225041 शौचालय
जनपद को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 5041 व्यक्तिगत शौचालय बने हैं। जबकि देहात क्षेत्र में 220000 व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं।

बीते पांच वर्ष में बड़ी संख्या में सार्वजनिक, सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालय नगर क्षेत्र में बनवाए गए हैं। कुछ जगहों पर शौचालय नहीं होने की शिकायत है। यदि संबंधित क्षेत्र के लोग जगह बताएं तो नगर निगम तुरंत शौचालय बनवाकर देने को तैयार है। नगर निगम 80 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करा रहा है। पांच पिंक शौचालय भी बनाए जाने हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त। र-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed