फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's earnings decreased by 95% in the Corona era

कोरोना काल में 95 फीसदी घटी निगम की कमाई

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corporation's earnings decreased by 95% in the Corona era
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में नगर निगम की कमाई पर खास प्रभाव डाला है। अप्रैल माह में 20 दिन कमाई पूरी तरह बंद रही। ऑनलाइन कर जमा करने के लिए सॉफ्टवेयर खुलने के बाद भी लोग हाउस टैक्स जमा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

गृह कर, जल कर, सीवर कर आदि नगर निगम की कमाई का मुख्य जरिया हैं। नगर निगम का करोड़ों रुपया टैक्स के रूप में बकाया है। बीते वर्ष कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन और लोगों के रोजगार ठप होने की वजह से कमाई बंद रही थी। वार्डों में कैंप लगाकर प्रतिदिन 15 से 20 लाख रुपये तक वसूल किए जा रहे थे। बड़े बकाएदारों के भवन तक सील किए गए। मगर कोरोना की दूसरी लहर में टैक्स वसूली अभियान फिर से रुक गया। मार्च माह के बाद अप्रैल में पहले 20 दिन सॉफ्टवेयर बंद रहने की वजह से ऑनलाइन भी टैक्स जमा नहीं हुआ। सॉफ्टवेयर खुला तो कोरोना कर्फ्यू शुरू हो गया। इसमें भी लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद लोग ऑनलाइन भी कर जमा करने से बच रहे हैं। दूसरी लहर में मुश्किल से पांच फीसदी कर जमा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद कर वसूली अभियान बंद है। इसका प्रभाव कहीं न कहीं शहर के विकास पर पड़ेगा।
विनय कुमार शर्मा, कर अधीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed