फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation is not providing goods, councilor expressed resentment

निगम नहीं मुहैया करा रह सामान, पार्षद ने जताई नाराजगी

Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corporation is not providing goods, councilor expressed resentment
सहारनपुर। निगरानी समिति सदस्यों को निगम द्वारा सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर तक नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में सदस्य संक्रमितों के घर और घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करने से कतरा रहे हैं। रविवार को वार्ड 47 में पहुंचे सहायक नगरायुक्त से पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने इसकी शिकायत की और निगम अधिकारियों पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

टिंकू अरोड़ा ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को बताया कि नगर निगम के अधिकारी निगरानी समितियों को एक्टिव रहने के निर्देश तो दे रहे हैं। निर्देशों के अनुपालन में निगरानी समितियां घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने तथा संक्रमितों के घर जाकर उनका हाल जान रही हैं। समितियों में ज्यादातर आशा और आंगनबाड़ी शामिल हैं, जिनकी आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वह खुद मास्क, सैनिटाइजर आदि खरीद सकें। यह निगम की जिम्मेदारी है कि उन्हें सामान मुहैया कराए। निगम के अधिकारी दावे कर रहे हैं कि समितियों को सामान दिया जा रहा है। मगर उनके वार्ड में सदस्यों को मास्क और सैनिटाइजर तक नहीं मिल रहे हैं। सफाईकर्मी भी दिन रात काम कर रहे हैं मगर उन्हें भी पर्याप्त सामान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह आगामी बोर्ड बैठक में इस पर नाराजगी व्यक्त करेंगे तथा सैनिटाइजेशन, चूना, मैलाथियान, फॉगिंग आदि के नाम पर हो रहे खर्च का हिसाब भी लेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक-एक काम के लिए पार्षदों को कहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed