{"_id":"5f5a6dfd8ebc3e39d87bf22d","slug":"corporation-cut-electricity-to-more-than-900-homes-in-urban-area-saharanpur-news-mrt500696056","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने शहरी क्षेत्र में 900 से अधिक घरों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने शहरी क्षेत्र में 900 से अधिक घरों की बिजली काटी
विज्ञापन
बकाया बिजली बिल भुगतान न करने पर कनेक्शन काटता कर्मचारी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत निगम की ओर से शुरू किया गया विशेष वसूली अभियान बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। निगम की 20 से अधिक टीमों ने शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचकर बकाया बिल न चुकाने पर 900 से अधिक घरों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 300 घरों के उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान किया। टीमों ने 91.81 लाख रुपये वसूली के लिए अभियान चलाया। इसमें से 29.68 लाख रुपये वसूलेे। निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
निगम की टीमों ने तिलक नगर, जनक नगर, नुमाईंश कैंप, माधोनगर, खान आलमपुरा, इंदिरा चौक, बेरी बाग, हुसैन बस्ती, ज्वाला नगर सहित कई क्षेत्रों की कॉलोनियों में बकायेदारों के घर पहुंचकर बिल भुगतान के लिए कहा। बिल भुगतान में गंभीरता न दिखाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए । लगातार दो दिन से की जा रही वसूली से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। वसूली अभियान में शामिल निगम की टीमों में अवर अभियंता राज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार, प्रांजल कुमार, वीके यादव, प्रवीन कुमार, अजय कन्नौजिया, प्रिंस जायसवाल, भुवनेश वशिष्ठ, सतीश कुमार, अनिल कुमार, अश्वनी चौबे, नघरदेव गौतम सहित अन्य शामिल रहे।
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए ऊर्जा मंत्री की ओर से लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसलिए लंबे समय से बकाया बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान शुक्रवार को भी चलेगा।