फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation cleaned 140 parks by running a campaign

निगम ने अभियान चलाकर 140 पार्कों की सफाई की

Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corporation cleaned 140 parks by running a campaign
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से पार्कों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। सभी वार्डों में दो-दो पार्कों की सफाई के साथ ही कूड़ा उठाने का कार्य किया गया। एक ही दिन में करीब 140 पार्कों की सफाई की गई। पार्कों से इकट्ठा पत्तों की खाद बनाने के लिए उन्हें गड्ढा खुदवाकर उसमें दबवाया गया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्कों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को अभियान का पहला चरण शुरू किया गया, जिसमें महानगर के प्रत्येक वार्ड के दो-दो पार्कों में सफाई की गई। नगरायुक्त ने भ्रमण कर पार्कों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अटल पार्क दुर्गापुरी, नेहरू नगर खलासी लाइन, कृष्णा नगर, पुष्पांजलि विहार जनता रोड, गोविंद पार्क गोविंद विहार, पंत विहार, दिल्ली रोड़, आवास विकास, भगवती कालोनी, हयात कालोनी खाताखेड़ी, मोहल्ला कम्बोह कटहरा, राय वाला चौक, हकीकतनगर, गुुरु अर्जुन नगर सहित महानगर के करीब 140 पार्कों की विशेष सफाई और कूड़ा उठान कराया गया।
विज्ञापन

निगम ने की तीन लाख की कमाई
सहारनपुर। नगर निगम गेहूं, सरसों और चारे से भी कमाई कर रहा है। दावा है कि चारे, फसलों और गोशाला से नगर निगम हर साल दस लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहा है। अब रायवाला स्थित भूमि से करीब 60 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, 18 हजार रुपये मूल्य की सरसों और करीब तीन लाख रुपये की बरसीम बेची है। करीब 35 हजार रुपये का भूसा भी प्राप्त किया है, जो गोशाला में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed