फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona was injured for a lifetime

जिंदगी भर का जख्म दे गया कोरोना

Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona was injured for a lifetime
देवबंद (सहारनपुर)। पिता की आजीविका से परिवार का पालन होता था। पिता को कोरोना ने छीन लिया तो, बच्चों के सामने रोटी का संकट आ गया। क्योंकि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। मां के कंधों पर जिम्मेदारी आ गई है, चिंता यही है कि बच्चों का पालन कैसे किया जाए।
विज्ञापन

उमा शर्मा के कंधे पर परिवार का बोझ
गांव साखन खुर्द निवासी उमेश शर्मा (46) देवबंद सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे। 15 अप्रैल को उन्हें खांसी, जुकाम व बुखार आया। 28 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत आने पर चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण बताकर सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सीएचसी में कोविड टेस्ट हुआ और एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन उमेश शर्मा की स्थिति बिगड़ती चली गई। फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं आया तो परिजन 29 अप्रैल को ऑक्सीजनयुक्त गाड़ी से उन्हें यमुनानगर लेकर चल पड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अब परिवार में दो बच्चों अंशित (15) और बेटी छवि (14) के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनकी पत्नी उमा शर्मा के कंधों पर आ गई। उमा शर्मा ने बताया कि परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं है। उनके हिस्से में सिर्फ तीन बीघा जमीन आती है, जबकि बच्चे 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। गुजर बसर कैसेे होगी, यही चिंता रहती है।
विज्ञापन

नवीन की कोरोना से मौत, पत्नी और दो बच्चों के रोजी रोटी का संकट
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव गदरहेड़ी निवासी नवीन गोयल (32) पुत्र फूल सिंह इंडेन गैस एजेंसी पर डिलीवरी मैन का काम करते थे। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उन्हें बुखार हुआ। परिजन उन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें हरियाणा के जगाधरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 10 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन की मौत के बाद उसकी पत्नी कामेश उर्फ रीना और दो छोटे बच्चों गोरी (12) और कन्हैया (9) के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया। पिता कमा कर लाते थे तो परिवार की गुजर बसर होती थी। गोरी कक्षा आठ तथा कन्हैया कक्षा तीन में पढ़ता है। रीना बताती है कि जो जमा पूंजी थी, वह तो खत्म हो ही गई घर में रखा अनाज तक बेचकर बीमारी में लगा दिया था। परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। जमीन भी उनके पास नहीं है। ऐसे में दो वक्त की रोटी जुटानी भी मुश्किल हो रही है। घर के नाम पर भी टीन शेड पड़ा है।
चिह्नित हुए हैं ऐसे 15 बच्चे
सहारनपुर। कोरोना काल में जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया है या फिर माता पिता में से किसी एक का निधन हुआ है, उनको प्रोबेशन विभाग भी चिह्नित कर रहा है। जिले में अभी तक ऐसे 15 बच्चे चिह्नित हुए हैं, जिनके सिर से माता पिता का साया उठ चुका है। इसके अलावा 288 बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता या पिता किसी एक की मृत्यु हो चुकी है।

अपील
कोरोना महामारी ने कई बच्चों से उनके माता पिता को छीन लिया है। प्रदेश सरकार इनके प्रति संवेदनशील दिखाई देती है। बेसहारा बच्चों के भरण पोषण को लेकर भी घोषणा की गई है। अमर उजाला ऐसे बच्चों की पहचान का अभियान शुरू कर रहा है। हम सरकार और ऐसे जरूरतमंद बच्चों के बीच सेतु बनकर उन्हें मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे। आपको अपने आसपास ऐसे बच्चों के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया हमें 9675899767 पर व्हाट्सएप के जरिये बताएं, अथवा saharanpurbureau@mrt.amarujala.com पर ई-मेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed