{"_id":"5ffc99048ebc3e34462c696d","slug":"corona-vaccination-to-be-done-at-11-centers-on-16-january-saharanpur-news-mrt520044455","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 जनवरी को 11 केंद्रों पर होगा करोनो टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 जनवरी को 11 केंद्रों पर होगा करोनो टीकाकरण
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी को होगा। इसके लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे, जिनकी संख्या 13730 है। चिकित्सा विभाग टीकाकरण की तैयारियों में जुटा है।
टीकाकरण की तैयारियां करीब डेढ़ माह से चल रही हैं। कोरोना वैक्सीन रखने के लिए सीएमएस आवास के ठीक सामने कोल्ड चेन सेंटर की नई बिल्डिंग बनाई गई है। इसके लिए तीन बड़े फ्रिज भी सप्ताह भर पहले सहारनपुर पहुंच गए थे। छह लाख से अधिक सिरिंज दस दिन पहले आ चुकीं हैं। अधिक वैक्सीन आने की स्थिति में एक अस्थाई कोल्ड चेन सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। टीका लगाने के लिए 580 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। दो पूर्वाभ्यास भी हो चुके हैं। अब चिकित्सा विभाग 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण की तैयारियों में जुटा है। वैक्सीन 14 जनवरी तक आने की उम्मीद है, जिसे 15 जनवरी तक सभी केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा, जिससे 16 जनवरी की सुबह से टीकाकरण शुरू हो सके। जिन केंद्रों पर टीकाकरण होगा उसमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नागल, सीएचसी देवबंद, सीएचसी सरसावा, सीएचसी नकुड़, सीएचसी गंगोह, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी नानौता और सीएचसी पुवांरका शामिल हैं। टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों को शामिल नहीं किया गया है।
जनपद में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगना शुरू होगा। वैक्सीन जल्द ही पहुंचने की संभावना है। वैक्सीन रखने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। टीका लगाने वाले चिकित्साकर्मियों का पूरा प्रशिक्षण हो चुका है।
विज्ञापन
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।