फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona vaccination rehearsal on 175 people in the district

जिले में 175 लोगों पर हुआ कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Tue, 05 Jan 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination rehearsal on 175 people in the district
अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया, जिसे कोविड-19 ड्राई रन का नाम दिया गया। इसके लिए जनपद में छह स्थानों पर शिविर लगाए गए। टीकाकरण के दौरान जो सावधानियां और दिशा निर्देशों का पालन किया जाना है, डेमो में वह सब फॉलो किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्वाभ्यास में टीकाकरण के लिए 175 लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में डॉ. मनीष पांडेय की देखरेख में एमआरआई की बिल्डिंग में पूर्वाभ्यास के लिए दो यूनिट लगाई गई थीं। गेट पर आधा दर्जन पुलिसकर्मी तैनात रहे, जो व्यवस्था बनाते नजर आए। दो स्वास्थ्यकर्मी आने वालों के हाथों को सैनिटाइज कराने के साथ ही यह चेक कर रहे थे कि मास्क पहना है या नहीं। एंट्री के बाद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए वेटिंग रूम में बिठाया गया। वहां से एक-एक व्यक्ति को टीकाकरण कक्ष में ले जाया गया। यहां सत्यापन के बाद टीका लगाने का डेमो किया गया। टीका लगाने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में बिठाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि असल टीकाकरण में भी यही व्यवस्था रहेगी। टीका लगाने के बाद आधे घंटे रोकने का मकसद यही है कि यदि कोई परेशानी हो तो उसे कंट्रोल किया जा सके। जिला अस्पताल में 50 एएनएम पर और अन्य जगहों पर 25-25 लोगों पर टीका लगाने का डेमो आजमाया गया। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा पूर्वाह्न दस बजे ही यहां पहुंच गए थे। उन्होंने व्यवस्थाएं देखने के साथ ही कर्मचारियों से जानकारी भी ली। वहीं, नेहरू मार्केट स्थित रिवैंपिंग केंद्र और बाजोरिया रोड स्थित तारावती प्राइवेट अस्पताल में भी यही स्थिति रही। सीएमओ के अलावा डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. संजय यादव और शिवांका गौड़ ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति परखी।
विज्ञापन

सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरे लोग
टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लोगों का सबसे पहले मोबाइल एप के माध्यम से सत्यापन हुआ। सत्यापन कर रही कर्मचारी ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने से पहले व्यक्ति का पंजीकरण होना जरूरी है। जिन पर पूर्वाभ्यास हो रहा है वह सभी एएनएम हैं, जिनका पंजीकरण पहले हो चुका है। सत्यापन में व्यक्ति का आधार कार्ड देखने के साथ ही उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछकर मोबाइल एप के जरिए सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद ही टीका लगाने का अभ्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन बॉक्स लेकर पहुंचे सीएचसी प्रभारी
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन विभाग के पास आयोजित पूर्वाभ्यास की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश वैक्सीन के बॉक्स को सुरक्षित तरीके से लेकर मौके पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने पहुंचकर व्यवस्था देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश मर्तोलिया और सीएमएस डॉ. संजीव कुमार से बात की। सत्यापन की प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा। डॉ. प्रमोद, डॉ. आनंद, डॉ. वोहरा आदि मौजूद रहे। रामपुर मनिहारान स्थित सीएचसी और पुवांरका सीएचसी पर भी 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का डेमो किया गया।

कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी मौके पर पहुुंचकर व्यवस्थाएं देखी हैं। सब कुछ सही रहा है। भविष्य में होने वाले टीकाकरण के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। -- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन करते चिकित्सक

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये टीका करण का ट्रायल

जिला अस्पताल में वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये टीका करण का ट्रायल - फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट स्थित चिकित्सालय वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये टीक

नेहरू मार्केट स्थित चिकित्सालय वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये टीक- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट स्थित वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये पहुंची एएनएम

नेहरू मार्केट स्थित वैक्सीन सैंटर में कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के ड्राई रन के लिये पहुंची एएनएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed