{"_id":"601af1ca8ebc3e4c891b1b17","slug":"corona-vaccination-at-ten-centers-today-saharanpur-news-mrt523618550","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : दस केंद्रों पर टीकाकरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : दस केंद्रों पर टीकाकरण आज
विज्ञापन
सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा टीकाकरण, 1617 स्वास्थ्य कर्मियों लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए जनपद के दस केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण होगा। इसके लिए कुल 17 बूथ बनाए हैं। जिन पर 1617 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
टीकाकरण के लिए नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी देवबंद, नागल, नानौता, नकुड़, सेन्हेटी खरखड़ी, हलालपुर, मेडिग्राम अस्पताल दिल्ली रोड और केयर हॉस्पिटल दिल्ली रोड को केंद्र बनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ियों आदि की टीमें गठित कर दी गई हैं। टीकाकरण सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद पांच फरवरी को भी टीकाकरण होना है। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। 15 फरवरी को उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जो स्वास्थ्यकर्मी पूर्व के टीकाकरण में नहीं पहुंचे थे।
कोरोना संक्रमित मिला
जनपद में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10 हजार 523 हो गई है। उधर, बुधवार को चार लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में जनपद में 217 मरीज हैं।