{"_id":"626415ffe501494c556e0f0c","slug":"corona-update-a-woman-corona-positive-found-and-now-four-cases-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से बढ़ रहा खतरा: तीसरी लहर के बाद सहारनपुर में मिले कोरोना के चार मरीज, अब महिला समेत दो सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से बढ़ रहा खतरा: तीसरी लहर के बाद सहारनपुर में मिले कोरोना के चार मरीज, अब महिला समेत दो सक्रिय
Sat, 23 Apr 2022 08:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:36 PM IST
सार
फिर से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। सहारनपुर में आज एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरी लहर खत्म होने के बाद जनपद में मिला यह चौथा मरीज है। जिनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि महानगर निवासी महिला ने तीन दिन पहले कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि रविवार को विभाग की टीम महिला के घर जाकर पड़ताल करेगी। महिला के संपर्क में आए परिजनों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। यदि महिला में किसी तरह के लक्षण मिले तो उसे दवा देने के साथ होम आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
उन्होंने बताया कि अप्रैल में 16 से 23 अप्रैल तक कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले हैं। जिनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल दो मरीज सक्रिय हैं।