{"_id":"61abad8f30c096121618faef","slug":"corona-report-negative-of-15-people-who-came-from-abroad-saharanpur-news-mrt567531599","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
-कोरोना जांच को विदेश से आए 29 लोगों के भेजे गए थे नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विदेश से आए 29 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिनमें से 15 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है, जबकि 14 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 15 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है।
विदेशों में कोरोना का नया स्ट्रेन ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। ऐसे में विदेश से जनपद में आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार तक 29 लोग अलग-अलग देशों से सहारनपुर पहुंचे, जिनकी सूचना एयरपोर्ट ही से सरकार को जारी कर दी गई थी। सहारनपुर पहुंचने पर चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को सभी के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 15 लोगों की जांच रिपोर्ट शनिवार को आ गई, जो निगेटिव ही है। शेष 14 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
-----
17,170 लोगों ने लगाया टीका
सहारनपुर। सीएमओ डॉ संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शनिवार को जनपद में 249 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें पहली खुराक के लिए 32,100 तथा दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत थे। इनके सापेक्ष 17,170 लोग ही वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इस प्रकार शनिवार को कुल 25.1 फीसदी टीकाकरण हुआ।