{"_id":"6092df8e8ebc3ebf1b550344","slug":"corona-kills-17-more-patients-963-newly-infected-found-saharanpur-news-mrt5371952125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने 17 और मरीजों की जान ली, 963 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने 17 और मरीजों की जान ली, 963 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना ने 17 और मरीजों की जान ले ली। एक दिन में कोरोना से मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 288 हो गई है। बुधवार को 963 संक्रमित भी मिले। यह भी एक दिन में संक्रमित आने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। उधर, बुधवार को 441 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके बावजूद जिले में 5627 एक्टिव मरीज हैं।
मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पतालों में 14 मरीजों ने दम तोड़ा। चिकित्साधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज तबीयत बिगड़ने पर सरकारी अस्पतालों में आ रहे हैं। मरने वालों में ज्यादातर ऐसे ही मरीज थे। उधर, तीन मौत दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई हैं। बुधवार को जो 963 संक्रमित मिले हैं। उनमें गंगोह के 113, गंगदासपुर गुर्जर के 44, नानौता के 15, पंजाबी बाग के 13, छछरौली के 11, राजकीय मेडिकल कॉलेज, नुमाइश कैंप, सरसावा, उसंड, नकुड़, खलासी लाइन, विकास विहार के आठ-आठ, जिला जेल के सात, चिलकाना, नवीन नगर, बुड्ढाखेड़ा गुर्जर, एयर फोर्स स्टेशन परिसर के छह-छह, एनएनटी, जैन बाग, डंघेड़ा, चिलकाना रोड, मिशन कम्पाउंड, बेरीबाग, मोहल्ला कायस्थान, बोहड़पुर के चार-चार तथा वेद विहार, पैरामाउंट, ओलरा, सलेमपुर, पवन विहार, उमरी कलां, लतीफपुर, टीचर कॉलोनी आदि जगहों के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस लाइन और कई थानों के 13 सिपाही भी संक्रमित आए हैं।
नहीं संभले तो और बुरे होंगे परिणाम
लोगों की नासमझी की वजह से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन आने वाले संक्रमितों की संख्या दोगुनी होती जा रही है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को गंभीर होना होगा। कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को यह करें
-बेवजह घर से बाहर ना निकलें।
-घर से निकलना जरूरी हो तो अच्छे से मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
-कोई भी लक्ष्ण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं और अच्छे चिकित्सक से इलाज कराएं।
-झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में पड़कर समय खराब ना करें।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें आदि।