फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona killed 13 patients, 398 infected including two doctors

कोरोना से 13 मरीजों की मौत, दो चिकित्सक सहित 398 संक्रमित

Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona killed 13 patients, 398 infected including two doctors
सहारनपुर। जिले में कोरोना से शनिवार को 13 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 11 की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज और दो की दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 241 हो गई है। शनिवार को 398 नए संक्रमित मिले। इनमें निजी लैब के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। उधर, शनिवार को 342 मरीज ठीक भी हुए। इनके बाद 4524 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिन 11 मरीजों की मौत हुई है। उनमें छह पुरुष और पांच महिला मरीज रही हैं। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी, जिसकी वजह से हालत में सुधार नहीं हो सका। कुछ मरीजों को सांस लेने में तकलीफ थी और ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम था। ऑक्सीजन देने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। दो मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल की हैं। दोनों ही मरीज 70 से अधिक आयु के थे। उधर, शनिवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 38, गांव मोरा के 29, सुल्तानपुर के आठ, नकुड़ और गागहलेड़ी के सात-सात, रसूलपुर और साढ़ौली कदीम के छह-छह, सरसावा, बुड्ढाखेड़ा और उसंड के पांच-पांच, रत्नाखेड़ी, नवीन नगर, नवादा, आवास विकास, महेश्वरी और औरंगाबाद के चार-चार, रेलवे, बेहट रोड और पंत विहार के तीन-तीन लोग शामिल हैं। पीटीसी सहारनपुर, नागल, भोगपुर, टीबीएस सहारनपुर, गोधनपुर, शारदानगर, नन्हेड़ा बीदपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी पुवांरका, हिम्मतनगर, कपिल विहार, वर्धमान कॉलोनी, राजपुरा, अमरपुर, नागल अहीर, नानौता, देवला, जनता रोड, मानकपुर, मांडला, हकीकतनगर के दो-दो लोग शामिल हैं। बाजोरिया रोड स्थित एक लैब के दो डॉक्टर शामिल हैं, जो कई दिन से मरीजों के एक्स-रे और अन्य जांचों में लगे थे। इनके अलावा स्टार पेपर मिल, लेबर कॉलोनी, चौरी, काटला खुर्द, राजस्थान, बाजोरिया रोड, मथुरा, मिशन कंपाउंड, दिल्ली रोड, बापूजी नगर, ऑफिसर कॉलोनी, टपरी, अंबाला रोड, बोंसा, छपरेड़ी, चंद्रनगर, आनंदविहार, जंधेड़ा, मोहम्मदपुर, शेखपुरा, खंडवा, कायस्थवाड़ा, पहांसु आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed