फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona investigation at railway station and bus station, one found infected

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हुई कोरोना जांच, एक संक्रमित मिला

Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation at railway station and bus station, one found infected
द्यहारनपुर। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सहारनपुर में भी अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन और अंबाला रोड स्थित बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई। रोडवेज बस अड्डे पर एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित भी आई। यह अभियान रात में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को रेलगाड़ियों के माध्यम से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब आदि राज्यों से सहारनपुर पहुंचे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। करीब 200 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर मौके पर जांच की गई। अच्छी बात यह रही कि कोई भी यात्री संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, अंबाला रोड स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे पर भी पंजाब आदि जगहों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई। यहां एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है। शासन ने उन राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में ही बुधवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जांच कराई गई है। इनमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। रेलवे स्टेशन पर रात में भी जांच होगी। आगामी दिनों में जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यात्री नहीं बरत रहे सावधानी
रेलगाड़ियों में सफर कर रहे ज्यादातर यात्री कोरोना से बचाव की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। सबसे प्रमुख शर्तों में मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग है, जबकि रेलगाड़ियों में इसका पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को जब रेलगाड़ियां सहारनपुर पहुंची तो उनमें से ज्यादातर यात्री बिना मास्क लगाए उतरे। बसों में भी यही स्थिति है।
-------
विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
- बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द आदि होने पर जिला अस्पताल में संपर्क करें।
- हाथों को बार-बार साबुन या फिर हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।
- भीड़ वाले स्थानों, जैसे सिनेमाघर, मॉल्स, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेला, होटल बाजार आदि में बेवजह जाने से बचें।
- घर से निकलनते वक्त मुुंह पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।
- किसी से मिलते वक्त अभिवादन के लिए हाथ मिलाने से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed