{"_id":"612d23918ebc3e847778d82a","slug":"corona-infection-rate-2-5-and-death-rate-1-35-saharanpur-news-mrt5540682165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की संक्रमण दर 2.5 और मृत्यु दर 1.35 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की संक्रमण दर 2.5 और मृत्यु दर 1.35 फीसदी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर आने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, जिसे लेकर चिकित्सा विभाग चौकन्ना है। मगर कोरोना की पहली दो लहरों की बात करें तो आंकड़े जितने संतोष देने वाले लग रहे हैं, हकीकत उससे अधिक डरावनी है। क्योंकि कोरोना से हुई मौतों की दर बेशक 1.35 फीसदी है, मगर मरने वालों की संख्या 438 है, जो कम नहीं है।
कोरोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। हालांकि जनपद में संक्रमण का पहला मामला अप्रैल में मिला था। 31 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक जनपद में कोरोना के कुल 10,269 मामले मिले थे, जबकि 138 मौतें हुई थीं। मगर दूसरी लहर ने जनपद में जमकर कहर बरपाया। एक अप्रैल 2021 से 30 अगस्त 2021 तक जनपद में कुल 32902 लोग संक्रमित मिले हैं। यानी करीब 23 हजार लोग दूसरी लहर में संक्रमित आए हैं। इस बीच 300 मौतें कोरोना से हुईं। जिले में कोरोना की दोनों लहर में 13 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई है, जिनमें से 32902 लोग संक्रमित मिले हैं, जो करीब 2.5 फीसदी बैठता है। मौतों की बात करें तो 32902 लोगों में से 438 लोगों की मौत हुई है, जो करीब 1.35 फीसदी बैठता है।
14 दिन से कोई संक्रमित नहीं
प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों की जांच की जा रही है। अच्छी बात यह है कि जनपद में बीते 14 दिन से कोई संक्रमित नहीं मिला है। 25 अगस्त से जनपद में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है। कोविड अस्पताल पूरी तरह खाली हैं, जो अच्छी बात है।
विज्ञापन
सोमवार को 8488 ने लगाया टीका
फोटो समाचार
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण सोमवार को भी जारी रहा। टीकाकरण के लिए 43 बूथ बनाए गए थे। सहारनपुर शहर में 12, सरसावा में सात, पुवांरका, मुजफ्फराबाद में चार-चार तथा सुन्हेटी खड़खड़ी, साढौली कदीम, नानौता, नकुड़, नागल, देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह में दो-दो बूथ रहे। पहली खुराक के लिए पंजीकृत 11300 लोगों के सापेक्ष 5634 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि दूसरी खुराक के लिए पंजीकृत 4700 लोगों के सापेक्ष 2854 लोग टीका लगवाने पहुंचे। सोमवार को कुल 16000 लोगों के सापेक्ष 8488 लोगों ने टीका लगवाया।