{"_id":"609cb9fffb25532b876b59c8","slug":"corona-civil-judge-tayeb-ahmed-has-died-from-corona-virus-in-saharanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में सिविल जज तैयब अहमद की कोरोना से मौत, मेडिकल अस्पताल में आठ दिन से चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में सिविल जज तैयब अहमद की कोरोना से मौत, मेडिकल अस्पताल में आठ दिन से चल रहा था इलाज
Thu, 13 May 2021 11:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 AM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में अपर जिला एवं सिविल जज तैयब अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया गया कि वह आठ दिन से भर्ती थे।
विज्ञापन
अपर जिला एवं सिविल जज तैयब अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपर जिला एवं सिविल जज तैयब अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया गया कि वह आठ दिन से भर्ती थे। परिवार में पत्नी, चार साल की बेटी और बुजुर्ग मां हैं। वह मूलरूप से मंगलौर (हरिद्वार) के रहने वाले थे। सुपुर्द-ए-खाक के लिए जनाजा वहीं पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
वहीं जनपद में बुधवार को कोरोना के 351 नए मरीज मिले, जबकि कोरोना से पांच और मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 351 हो गई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27833 पर पहुंच गई है। उधर, बुधवार को 535 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनके बाद अब जिले में 6731 संक्रिय मामले रह गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक चार मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुईं, जबकि एक मौत दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई। उधर, बुधवार को मिले संक्रमितों में सबसे अधिक 19 संक्रमित एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा में मिले। नवीन नगर में 13, राजकीय मेडिकल कॉलेज, लेबर कॉलोनी, दिल्ली रोड और नुमाइश कैंप में छह-छह, तिवाया में पांच, हकीकत नगर, मिर्जापुर, एआरसी, आवास विकास, उमरी कलां, शारदानगर, खलासी लाइन, जसमौर, जीवाला में चार-चार, शिवाजी नगर, महावीर कॉलोनी, सर्वोदय विहार, हसनपुर, पंजाबी बाग, वर्धमान कॉलोनी, मीरकोट, रेलवे में तीन-तीन और ऑफिसर कॉलोनी, थरौली, गुडंब, एनएनटी, खुडाना, अंबेहटा, पवन विहार, सरसावा, गीता कॉलोनी,कपूरी, घ्याना, सुभाष नगर, माधव नगर, किशनपुरा, बसंत विहार का एक-एक व्यक्ति शामिल है। सीएमओ कार्यालय और जिला कोर्ट में भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन