फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona: Banks are not being cautious

कोरोना: बैंकों में नहीं बरती जा रही सावधानी

Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona: Banks are not being cautious
कोना को लेकर जागरूक नही कोर्ट रोड स्थित बैंक बिना मास्क के काम करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट है, लेकिन बैंक सहित कई अन्य जगहों पर अब भी सावधानी नहीं बरती जा रही है, जबकि अब तक मिले संदिग्ध मरीजों में दो बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी जांच का नमूना भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को जनपद में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित कई सरकारी कार्यालयों में अलर्ट जारी है। बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। इसके बावजूद न ही बैंक कर्मचारी सावधानी बरत रहे हैं और न ही ग्राहक भी जागरूक नजर आ रहे हैं। बुधवार को कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, कचहरी के पुल के निकट, देहरादून रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट, चिलकाना, रोड, बेहट रोड सहित अनेक जगहों पर बैंकों की शाखा में उपभोक्ताओं की भीड़ रही, लेकिन बैंक कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही कार्य करते हुए नजर आए। कुछ ग्राहक तो मास्क लगाए हुए दिखे, लेकिन अधिकतर उपभोक्ता बिना मास्क के ही बैंकों में दिखाई दिए। मंगलवार को मिले संदिग्ध मरीजों में दो बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी जांच का नमूना स्वास्थ्य विभाग भेज चुका है। उधर, लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी का कहना है कि सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बरती जा रही सावधानी
सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में सावधानी बरती जा रही है। डीएम ऑफिस के एक दरवाजे को बंद किया गया है। ताकि लोग एक ही दरवाजे से हॉल में आएं, जहां पर लोगों के हाथ धोने की व्यवस्था की गई। इसके लिए सैनिटाइजर और साबुन रखे गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर कार्यालय में सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed