फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona attack, 272 people infected in the district found

कोरोना का अटैक, जिले में 272 लोग संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona attack, 272 people infected in the district found
कोरोना का अटैक, जिले में 272 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को 272 लोग कोरोना संक्रमित आए। एक दिन में संक्रमित आने वालों की यह बीते एक साल की सर्वाधिक संख्या है। इसे लेकर चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 1969 पर पहुंच गया। उधर, 61 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 1237 एक्टिव मरीज हैं।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 11, आवास विकास के सात, भाटखेड़ी और माधोनगर के छह-छह, नकुड़, मिशन कंपाउंड, शारदानगर, देवबंद, नवीननगर के पांच-पांच, गिल कॉलोनी, विजय कॉलोनी, नवाबगंज के चार-चार लोग शामिल हैं। नगर कोतवाली, बेरीबाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, नानौता, पैरामाउंट कॉलोनी, छुटमलपुर, टीचर कॉलोनी, पंत विहार, बाढ़ी माजरा, अशोक विहार, रविदास मार्ग, गदरहेड़ी आदि जगहों के तीन-तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा हरिद्वार, चकवाली, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, उसंड, तोता चौक, डेरा शिवपुरी, किशोर बाग, सरसावा, बेहट, अब्दुल्लापुर, एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, चर्च कंपाउंड, एसबीडी जिला अस्पताल, मटिया महल, कमल कॉलोनी, साढौली, संतनगर, ज्ञानविहार, इंदिरा चौक, रानी बाजार आदि जगहों के दो-दो लोग शामिल हैं। जबकि गोविंद विहार, कुरालकी, बलजीत कॉलोनी, मोरा, जोशीवाड़ा, कायस्थवाड़ा, ककराला, लेशवाड़ा, धौराला, रनयाला, शेरमऊ, विजय कॉलोनी, रणखंडी, बेहड़ा कलां, पत्थर का कुआं, सुभाष चौक, गांधीनगर, एनएस कॉलेज, आल्लमपुर, सौराना, मल्हीपुर रोड, ब्रिजेश नगर, दीनानाथ बाजार, रूप विहार कॉलोनी, सहजवी, अंबेडकरपुरम, संगियान, रेलवे स्टेशन, आईटीआई, शिवालिक विहार, पठानपुरा, नया बांस, न्यू गुरु अर्जुननगर, पुलिस लाइन, शिवपुरम, जडौदा जट, सलेमपुर, लखनौती, साधारणसिर, कैलाशपुरम, रसूलपुर, छिंपिवाड़ा, डिगौली, ताजपुरा, बढेड़ी, जगदेई, बाबूराय, खेड़ा मुगल, नुमाइश कैंप, कोलाखेड़ी, भायला, मीरगढ़, कमालपुर, एसबीआई कॉलोनी, मोहम्मदपुर, रणदेवा, नवादा, हलवाई अट्टा, किशनपुरा, निचलगढ़ आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने शुक्रवार को परिवार सहित जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। उनके साथ भाई और काजी रशीद मसूद के बेटे शाजान और घर की महिलाएं भी थीं। टीका लगवाने के बाद बाहर निकले इमरान ने कहा कि कोरोना महामारी एक दूसरे को छूने से फैलती है। ऐसे में हमें खुद के साथ दूसरों का भी ख्याल रखना है। महामारी से बचने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed