{"_id":"61d883f404efdc30ce010300","slug":"coordination-between-bar-and-bench-is-necessary-tripathi-saharanpur-news-mrt5725721121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच में समन्वय जरुरी: त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच में समन्वय जरुरी: त्रिपाठी
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का दीवानी कचहरी स्थित बार रूम के प्रांगण में परिचय समारोह हुआ। इसमें चुनाव आयुक्त सतपाल सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पत्र सौंपा।
मुख्य अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिरिष महरोत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि पेशे की गरिमा बनाए रखकर न्यूनतम फीस निर्धारित करें और समस्त अधिवक्ता उसका पालन करें। इतना ही नहीं अपने बीच से ऐसे लोगों को निकालें जो गैर पेशेवर हो और पेशे को बदनाम कर रहे हैं।
जनपद न्यायाधीश अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि सहारनपुर बार की अपनी परंपरा है। यहां का जूनियर अधिवक्ता अपने सीनियर अधिवक्ता का बहुत सम्मान करता है। किसी भी पेशे में सहयोग और सम्मान बेहद जरूरी है। बार और बेंच के बीच में भी सहयोग और सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेंच की आवश्यकता बताते हुए समर्थन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि अधिवक्ताओं के हित के लिए कोष की व्यवस्था की जाए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सह अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं से एकजुट होने की अपील की। मंचासीन एडीजे नरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष अभय सैनी, पूर्व सचिव राहुल त्यागी व अध्यक्ष अशोक पुंडीर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नितिन शर्मा ने किया। यहां सिद्धार्थ शंकर त्यागी, सुरेंद्र पाल सिंह, अश्विनी शर्मा, अरविंद शर्मा, अक्षय मित्र वत्स, अनुराग गुप्ता, राहुल त्यागी, अंबरीश पुंडीर, स्वराज सिंह आदि उपस्थित रहे।