फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cooch Behar Trophy match between Uttar Pradesh and Chhattisgarh from today

Saharanpur News: कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला आज से

Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy match between Uttar Pradesh and Chhattisgarh from today
सहारनपुर। बीसीसीआई की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच चार दिवसीय मुकाबला आज से सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान पर शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस मैच की तैयारियों की समीक्षा के लिए सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की शनिवार को अंबाला रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि इसी मैदान पर पिछले दिनों उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ का मैच खेला गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने एक पारी और 176 रन से जीत दर्ज की थी। लगातार यह दूसरा मैच है, जो इस मैदान पर होने जा रहा है। कूच बिहार ट्रॉफी का मैच सहारनपुर को दिलाने में एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम का अहम योगदान है। सचिव लतीफ उर रहमान ने बताया कि मैच के लिए बीसीसीआई के रेफरी अलिंद नायडू, अंपायर अक्षय जांबलेकर और संदीप वासुदेव चव्हाण सहारनपुर आ चुके हैं। मैनुअल स्कोरिंग प्रशांत चतुर्वेदी और ऑनलाइन स्कोरिंग एसपी सिंह करेंगे। वीडियो एनाॅलिस्ट के रूप में ऋषि कपूर और सतीश अवस्थी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि एसडीसीए की टीम इस मैच को उच्चतम मानकों के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा ने बताया कि सहारनपुर में लगातार राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से स्थानीय क्रिकेट संरचना को नई ऊर्जा मिली है और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध हो रहा है। बैठक में संरक्षक अमर गुप्ता, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, यूपीसीए कमेटी सदस्य साजिद उमर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, सत्यम शर्मा, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, मृदुल गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed