{"_id":"69581007cb8241c3a505d35e","slug":"controversy-over-objectionable-sloganeering-gained-momentum-entire-society-united-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166380-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आपत्तिजनक नारेबाजी के विवाद ने पकड़ा तूल, विरोध में सर्व समाज एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आपत्तिजनक नारेबाजी के विवाद ने पकड़ा तूल, विरोध में सर्व समाज एकजुट
Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को लेकर हुए हंगामे के&nbs
गंगोह। बांग्लादेश के खिलाफ निकाले गए विरोध प्रदर्शन जुलूस के दौरान विशेष समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारेबाजी और अपशब्दों के प्रयोग का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। घटना से आहत सर्व समाज के लोगों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को सर्व समाज के लोग पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद के आवास पर एकत्र हुए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि गंगोह गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है, यहां नफरत फैलाने वालों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। संदीप वर्मा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र तायल और व्यापार मंडल संयोजक दीपांशु गोयल आदि ने भी शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आरोपी युवक सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में मेटाडोर स्टैंड पहुंचे। वहां वरिष्ठ निरीक्षक उम्मेद कुमार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया, जिससे नगर का माहौल बिगाड़ने और हिंदू-मुस्लिम दंगा कराने की साजिश की गई। इस दौरान सभासद पहल सिंह सैनी, नितिन कुमार, दीपक, गौरव, देवीदयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस ने ज्ञापन लेकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।