फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contribution to the upbringing of orphans in violence

हिंसा में अनाथ बच्चों के पालन पोषण को दिया अंशदान

Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Contribution to the upbringing of orphans in violence
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को उत्साह पूर्वक झंडा दिवस मनाया। इस दौरान स्टाफ और विद्यार्थियों ने हिंसा में अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए अंशदान दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने कहा कि सभी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए मानवतावादी सोच बहुत जरूरी है। इसके अतिरिक्त सर्वधर्म समभाव एवं सर्वधर्म सद्भाव को अपनाकर सांप्रदायिक एकता एवं राष्ट्रीय अखंडता का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. कल्पना राव ने कहा की जातीय उन्माद एवं सांप्रदायिक विद्वेष की भावना के कारण मानवता की निर्ममतापूर्वक हत्या होती है। इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए जातीय एवं सांप्रदायिक सद्भाव और परस्पर भाईचारे की भावना का विकास करना नितांत जरूरी है। छात्रा दिव्या इंशा, मोनिका, कविता एवं शबाना ने हिंदू, इस्लाम, सिख एवं ईसाई धर्म आधारित प्रार्थना का वाचन भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम यादव के निर्देशन में मेहंदी प्रतियोगिता एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा दिव्या इंशा, शबाना और नाजिया, दीप सज्जा में शबाना, सकिया और दिव्या शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed