{"_id":"66a9270c9003446f1600ddad","slug":"contract-workers-demonstrated-against-the-contractor-in-the-nagar-panchayat-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128502-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ किया नगर पंचायत में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ किया नगर पंचायत में प्रदर्शन
Tue, 30 Jul 2024 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान नपं में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश जताते सफाई कर्मचारी। संवाद
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में ठेके पर तैनात कर्मचारियों ने पीएफ पर होल्ड लगाने से आक्रोशित होकर ठेकेदार को अपने बीच बैठाकर नारेबाजी की। ठेका कर्मचारियों की मांग है कि उनके पीएफ से होल्ड हटना चाहिए।
नगर पंचायत में करीब 100 ठेका कर्मचारी है। इनका पिछले तीन वर्षों से पीएफ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके पीएफ अकाउंट में ठेकेदार ने होल्ड लगा रखा है। मंगलवार को जैसे ही ठेकेदार किसी कार्य से नगर पंचायत में आया तो ठेके के सभी सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने ठेकेदार को अपने बीच बैठाकर प्रदर्शन किया। सफाई नायक अनिल कुमार, अमित, आकाश, रिंकू, संदीप, मोनू, सोनू आदि का कहना था कि होल्ड के कारण उन्हें पीएफ भी नहीं मिल रहा है। ठेकेदार का कहना है कि पीएफ खाते में होल्ड उनके हाथ में नहीं है।
नगर पंचायत ईओ सविता वर्मा का कहना है कि ठेकेदार को तीन बार नोटिस देकर सूचित किया जा चुका है। यदि अब भी ठेकेदार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो उसका टेंडर निरस्त किया जाएगा।