फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract worker tried to rape woman in district hospital ward

जिला अस्पताल के वार्ड में महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Contract worker tried to rape woman in district hospital ward
संविदाकर्मी ने की जिला अस्पताल के वार्ड में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी जिला अस्पताल का संविदा सफाईकर्मी है, जो तांत्रिक क्रिया के जरिए महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा दे रहा था। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायत की है, जिसके बाद विभाग हरकत में आया है। विभाग की ओर से आरोपी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को करीब एक वर्ष बीत चुका है। संतान नहीं होने पर वह अपनी ननद के साथ चेकअप कराने के लिए जिला अस्पताल गई थी, जहां उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जो खुद को वार्ड ब्वाय बता रहा था। पीड़िता ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक भी बताया और कहा कि वह उसे तंत्र क्रिया के जरिए संतान सुख दिला सकता है। आरोप है कि दो फरवरी को उसने तंत्र क्रिया के लिए उसे अस्पताल बुलाया था। वह अपनी ननद को साथ लेकर पहुंची। वह व्यक्ति उन्हें हड्डी वार्ड ले गया। हड्डी वार्ड पूरी तरह खाली था। उसने उसकी ननद को बाहर रुकने को कहा और उसे भीतर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर ननद भीतर आई, जिसके बाद आरोपी घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसके पति और उसको जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मामले में थाना जनकपुरी में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़िता ने जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायत की। जिला अधिकारी के द्वारा चिकित्सा विभाग को पत्र जारी कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त कर दी है : प्रमुख अधीक्षक
एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों की जांच समिति बनाई गई थी, जिसमें डॉ. भारती चतुर्वेदी, डॉ. धर्मराज मनु, डॉ. शेखर यादव और सीनियर मेट्रन सुशील गोसाई शामिल रही। समिति ने पीड़िता के भी बयान लिए हैं। पूरी जांच में आरोपी कर्मचारी दोषी पाया गया है, जिसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। उसको काम पर रखने वाली फर्म को भी पत्र लिखा गया है।

- जिला अस्पताल के वार्ड में महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
- अविनाश गौतम, प्रभारी, थाना जनकपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed