फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract worker in Electricity Corporation caught red handed taking bribe

Saharanpur News: विद्युत निगम में संविदा कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Contract worker in Electricity Corporation caught red handed taking bribe
रिश्वत के साथ पकड़ा गया संविदाकर्मी शुभम पंवार। स्त्रोत विभाग 
सहारनपुर। ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने पर एंटी करप्शन ने संविदाकर्मी शुभम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की मांग की थी। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव संभलहेड़ी निवासी संजय कुमार ने एंटी करप्शन को शिकायत दी थी कि अधिशासी अभियंता कार्यालय में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर उनसे पैसों की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत पर जांच शुरू की। टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए पैसों के साथ भेजा। शिकायतकर्ता संजय ने जैसे ही पैसे आरोपी को दिए।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने संविदा कर्मी शुभम पंवार को पकड़ गया। टीम ने आरोपी की तलाशी ली, जहां से उन्हें पैसे बरामद हुए। एंटी करप्शन टीम आरोपी शुभम को थाना लेकर आई, जहां पर मुकदमा लिखने आदि की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed