{"_id":"5f0df9008ebc3e63ab02b50d","slug":"contract-bus-service-on-rural-routes-shocks-saharanpur-news-mrt491231036","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण रूटों पर अनुबंधित बस सेवा को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण रूटों पर अनुबंधित बस सेवा को झटका
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के ग्रामीण रूटों पर अनुबंधित बसों के संचालन के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। कोरोना संक्रमण काल में इन रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने के लिए आवेदक ही आगे नहीं आ रहे हैं। इसके चलते यह कवायद शुरू होने के साथ ही अटक गई है। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर नई बसों के संचालन के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र में दो सप्ताह पहले ही ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया से आवेदन मांगे गए थे। निगम की ओर से सहारनपुर से थानाभवन, शामली, मुजफ्फरनगर, खतौली, कैराना, जलालाबाद सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए 18 रूटों के प्रस्ताव निर्धारित किए थे। इनमें कम से कम 13 किलोमीटर और अधिकतम 98 किलोमीटर की दूूरी तक के रूटों को शामिल किया गया। परिक्षेत्र में थानाभवन, नौज्जल, मस्तगढ़, गढ़ीपुख्ता, ऊन, कांधला, गढ़ी शाम, होसंगपुर, बुटराड़ा, कादरगढ़, हिरवाड़ा, मंझोल, जटोल, तल्हेड़ी बुजुर्ग, खेड़ी खुशनाम, भूरा, पिंडौरा, मीरापुर सहित अन्य स्थानीय क्षेत्रों को अनुबंधित बस सेवा से कनेक्ट करने की तैैयारी की गई थी। मगर अनुबंधित सेवाओं के संचालन में कोराना काल का अवरोध बना हुआ है।
प्रयास तो जारी हैं, मगर वक्त लगेगा : एआरएम
परिवहन निगम के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा के लिए यह प्रयास किया गया था। इस माह अनुबंधित सेवाओं के लिए आवेदन मांगे गए थे। मगर लगता है कि कोराना काल के असर के कारण आवेदक आगे नहीं आ पा रहे हैं। अब 23 जुलाई तक इंतजार किया जाएगा। यदि बात नहीं बनी तो फिर आगे तिथि निर्धारित कर आवेदन मांगे जाएंगे।