फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Container went out of control and fell into canal, former head died

Saharanpur News: कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, पूर्व प्रधान की मौत

Mon, 20 Nov 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Container went out of control and fell into canal, former head died
- अंबाला रोड पर पूर्वी यमुनानहर के पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- तेजगति से आ रहा था कंटेनर, चालक-परिचालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर के पुल पर तेजगति से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर गिर गया। कंटेनर ने बाइक सवार पूर्व प्रधान को भी टक्कर मार दी, जिससे वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चालक व परिचालक फरार हो चुके थे। मौके पर गोताखोरों को बुलाकर पूर्व प्रधान के शव को तीन घंटे बाद नहर से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हादसा सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर के पुल पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सरसावा की तरफ तेजगति से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गया। इसी दौरान गांव रूपड़ी निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ लीलू (50) बाइक पर शहर की तरफ से गांव जा रहे थे। कंटेनर ने सामने से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुरेंद्र उर्फ लीलू बाइक सहित नहर में गिरकर नहर में डूब गए। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और परिचालक फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व प्रधान की बाइक के परखच्चे उड़ गए। पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य मोहकम सिंह व ओमपाल ने बताया कि पूर्व प्रधान साहिबजी नगर में अपने बेटे बोबी तोमर के घर पर दूध देकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

उधर, कुतुबशेर थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व प्रधान के पुत्र बोबी तोमर की तहरीर पर अज्ञात चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक और परिचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फरवरी में होनी है बेटी की शादी
पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ लीलू के एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र बोबी तोमर फिजीयोथरैपी चिकित्सक है, जिनका क्लीनिक शारदानगर में है। बोबी तोमर सर्किट हाऊस रोड स्थित साहिब जी नगर में परिवार के साथ रहते हैं। पूर्व प्रधान रोजाना सुबह गांव से पुत्र के घर दूध देने आते थे। सोमवार की सुबह भी वह दूध देकर गांव लौट रहे थे। पूर्व प्रधान की पुत्री पारूल का रिश्ता तय हो चुका है। फरवरी में पारूल की शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियां कर रहे थे।

----
हड्डियां टूटने पर नहर में डूब गए थे पूर्व प्रधान
कंटेनर की टक्कर से पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ लीलू की दोनों टांगों की हड्डियां पूरी तरह टूट गई, जिसकी वजह से वह नहर में गिरने के बाद उठ नहीं पाए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि कंटेनर की टक्कर के बाद नहर में डूबने से पूर्व प्रधान की मौत हुई है।
--------
अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed