फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Container carrying liquor and rectified recovered

कंटेनर में ले जाई जा रही शराब और रेक्टीफाइड बरामद

Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Container carrying liquor and rectified recovered
नानौता पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
कंटेनर में ले जाई जा रही शराब और रेक्टीफाइड बरामद
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। शनिवार की रात दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में भरकर शामली की ओर ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये कीमत की यूपी मार्का 415 पेटी देशी शराब थाना नानौता पुलिस व अभिसूचना विंग ने चेकिंग के दौरान पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर में सवार दो शराब तस्करों से आठ लीटर रेक्टीफाइड तथा 45 पव्वे अपमिश्रित शराब भी बरामद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की टीम व अभिसूचना विंग की टीम के नेतृत्व में थाना पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे सूचना जंधेड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच जैसे ही एक कंटेनर जंधेड़ी चेक पोस्ट पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया। लेकिन कंटेनर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए 415 पेटियां देशी शराब मस्तीहू यूपी मार्का बरामद की है। जबकि कंटेनर सवार दोनों शराब तस्करों से एक पेटी अपमिश्रित शराब व आठ लीटर रेक्टीफाइड भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस द्वारा पकडे़ गए दोनो शराब तस्कर मो. आलम पुत्र इदरीश तथा इरशाद पुत्र बजरूद्दीन निवासी ग्राम धवारसी थाना आदमपुर जिला अमरोहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों शातिर तस्कर है, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed