{"_id":"649c23a46306194b6402e538","slug":"construction-work-of-public-health-unit-completed-in-puvanarka-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4981-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुवांरका में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुवांरका में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन
-नकुड़, नानौता और गंगोह सीएचसी पर चल रहा काम
-एक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 50 लाख रुपये का आएगा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोली जाएगी। इसमें से पुवांरका में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि तीन यूनिट का काम अभी चल रहा है। चारों पर करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई काम हो रहे हैं। पहले चरण में चार सीएचसी को चुना गया है। इसके बाद दूसरे चरण में पीएचसी को चुना जाएगा।
पहले चरण में गंगोह, नकुड़ और नानौता में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि पुवांरका में यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन यूनिट पर जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वालेे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि पुवांरका सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। तीन सीएचसी पर काम जारी है। इनके शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी।