फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction on Nazul's land, complaint to corporation

नजूल की जमीन पर निर्माण, निगम से की शिकायत

Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Construction on Nazul's land, complaint to corporation
सहारनपुर। नगर निगम अपनी जमीन को बचा नहीं पा रहा है। कुछ लोगों द्वारा घंटाघर के पास कोर्ट रोड पर नजूल की जमीन पर भवन का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को इसका लिंटर भी डाल दिया । दो पार्षदों ने इसकी शिकायत नगरायुक्त से की है।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि कोर्ट रोड पर नजूल की काफी जमीन है। इस भूमि पर अवैध रूप से लगातार निर्माण हो रहे हैं। चूंकि शनिवार और रविवार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के कार्यालय बंद हैं। ऐसे में निर्माणकर्ता ने फायदा उठाते हुए शनिवार को ही लिंटर डाल दिया। पार्षदों ने बताया कि कुछ माह पहले भी निगम की जमीन पर घंटाघर के पास व्यावसायिक निर्माण हुआ है। मामला बोर्ड की बैठक में भी उठाया गया था, इस पर हंगामा हुआ था। मगर नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही वजह है कि अब अन्य लोग भी कब्जे की हिम्मत कर रहे हैं। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed