फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of temple on the land of village society broke

ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर का निर्माण तोड़ा

Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Construction of temple on the land of village society broke
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी में राजस्व टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर रविदास मंदिर के लिए लगाई टीन शेड ध्वस्त करा दी। इससे क्षुब्ध सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली आड़ी तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। करीब पौन घंटा तक लगे जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव सुभरी में पिछले कई माह से ग्राम समाज की भूमि पर रविदास मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने आपत्ति लगाकर एसडीएम रामपुर मनिहारान को इसकी शिकायत की थी। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मंदिर के लिए डाली गई टीन शेड गिरा दी। इससे क्षुब्ध ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर थाने पहुंचे। लाठी डंडे लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी साथ थीं। उन्होंने थाने के सामने सड़क के बीचोबीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कल्लूराम, रामदास, जाति, अमरीश, जोनी, मोनू, रेखा, सविता, रज्जो आदि का कहना था कि वह सब काम करने खेतों पर गए थे। पुलिस प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए ही निर्माणाधीन मंदिर को गिरा दिया। करीब पौन घंटे बाद थाना प्रभारी रनवीर सिंह व भीम आर्मी के दीपक बौद्ध ने प्रशासन से वार्ता कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद रामपुर मनिहारन, नानौता, देवबंद, नागल सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम तक ग्रामीण व पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी। ग्रामीण हल्का लेखपाल व तहसील प्रशासन पर बिना किसी सूचना के निर्माण गिराए जाने का आरोप लगा रहे थे।

वर्जन
तहसीलदार नितिन राजपूत का कहना है कि सुभरी गांव में ग्राम समाज की करीब ढाई बीघा भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करके कुछ निर्माण किया गया था, जिसे गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed