फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conspiracy to spoil the environment is being planned

सुनियोजित रूप से रची जा रही माहौल खराब करने की साजिश

Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to spoil the environment is being planned
सहारनपुर। श्रावण मास शुरू होने में दो दिन बचे हैं। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। जिले में दो दिन में लगातार माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। धार्मिक स्थलों के आसपास सहित पांच जगहों पर पशुओं के अवशेष मिल चुके हैं, जिससे लोगों में भी आक्रोश है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने पुलिस टीमों को लगा दिया है। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी सतर्क किया है।
विज्ञापन

जिले में बीते दस जून को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो चुका है। इसके बाद से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कड़ी कार्रवाई के बावजूद शरारती तत्वों के भी हौसले बुलंद हैं, जो माहौल खराब करने की साजिश में लगे हैं। ऐसे में स्थिति तब, ज्यादा नाजुक बनी है, जब 14 जुलाई से श्रावण मास शुरू होने जा रहा है। पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने की तैयारियों में जुटा है। वहीं, शरारती तत्व लगातार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। देवबंद के व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में बाबा फकीरदास की समाधिस्थल के पास मांस डाला गया। जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन को मामले के खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। नकुड़ में प्राचीन श्री नकुलेश्वर महादेव मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर के पास भी मांस के टुकड़े मिले हैं। इसी तरह सरसावा में नरेश विहार में डिजिटल लाइब्रेरी की छत पर और पंचायती गोशाला के पास पशुओं के कटे अवशेष मिले हैं। इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में रोष है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

शरारती तत्वों और संदिग्धों पर की जाए कार्रवाई: एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि माहौल खराब करने की साजिश में लगे शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखें। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने खुफिया विभाग को भी सतर्क किया है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed