{"_id":"640697fdb8d676836a07bab4","slug":"congressmen-protest-against-center-over-scams-saharanpur-news-c-14-1-145029-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घोटालों को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घोटालों को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
देवबंद में एसबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी
Link Copied
देवबंद। केंद्र सरकार द्वारा घोटालेबाजों को क्रोनी कैपिटलिज्म द्वारा बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को नगर में एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर कांग्रेसियों ने हाईवे स्थित एसबीआई के कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी सदस्य राहत खलील, नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी और ब्लाॅक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से देश के अंदर बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं। सभी घोटाले सरकार के संरक्षण में चल रहे हैं। कांग्रेसियों ने सभी घोटालों की जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की है। जिला महासचिव वरयाम खां, जिला सचिव हाफिज उस्मान नोमानी, अब्दुल कादिर त्यागी, रिहान अहमद कुरैशी, अशरफ भारती ने भी विचार रखे। इसमें राशिद खान, रमेश सैनी, ओमनाथ कश्यप, अजय राणा, प्रदीप त्यागी, असजद अली, उज्ज्वल त्यागी, सुखपाल त्यागी, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।