फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen angry over the arrest of farmers

किसानों की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में रोष

Wed, 04 Nov 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over the arrest of farmers
- कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की रिहाई की मांग
विज्ञापन

- खेत में पराली जलाने पर की गई थी किसानों की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पराली जलाने के मामले में किसानों पर कार्रवाई से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात कर किसानों को रिहा करने और कार्रवाई के नाम पर भारी जुर्माना न लगाने की मांग की।
कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों से 5000 से 15000 रुपए तक जुर्माना वसूलने के बाद उनकी गिरफ्तारी करना अनुचित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें रिहा किया जाए।
विज्ञापन

सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि किसानों पर भारी जुर्माना लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया जा रहा है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी से वार्ता कर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर किसानों को रिहा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, राजीव त्यागी मेहरबानी, सतीश त्यागी आदि रहे। कांग्रेसियों ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यालय ने भी घटना का संज्ञान लेकर किसानों के हित में संघर्ष के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed