{"_id":"66ae99125cb44a9f0b065b76","slug":"congress-workers-protest-against-unannounced-power-cuts-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-128770-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने घंटाघर स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता से मिलकर मांगपत्र सौंपा, जिसमें अघोषित बिजली कटौती से मुक्ति दिलाकर किसान, कामगार और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में अघोषित विद्युत के चलते प्रदेश में हर वर्ग के नागरिक त्रस्त है। किसान अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे, वहीं छात्रों के अध्ययन और उद्योग धंधों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने अघोषित विद्युत कटौती के लिए विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, इकराम खान, नरेंद्र शर्मा, अक्षय कुमार, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।