फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress Protest in Saharanpur, Slogans Raised Against Election Commission; Face-off with Police

यूपी: सहारनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए; रोके जाने पर पुलिस से नोकझोंक

Mon, 28 Sep 2026 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

सहारनपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तानाशाही और अलोकतांत्रिक फैसलों का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Congress Protest in Saharanpur, Slogans Raised Against Election Commission; Face-off with Police
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त पर तानाशाही और अलोकतांत्रिक फैसलों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों के कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचने को लेकर पुलिस से नोकझोंक
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट परिसर की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, बारिश के बीच सैकड़ों ट्रैक्टरों से कमिश्नरी मार्ग किया जाम

गेट पर चढ़कर महानगर अध्यक्ष ने की नारेबाजी
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी कलक्ट्रेट गेट पर चढ़ गए और वहां जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध जताया।

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed