{"_id":"583c76364f1c1bb61fde588e","slug":"congress-demonstrated-against-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नोटबंदी के बाद आम आदमी के सामने पैदा हुए आर्थिक संकट के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना सोचे-समझे और अधूरी तैयारी के साथ नोट बंद करने का आरोप लगाया।
सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपते हुए नोटबंदी का फैसला वापस लेने की मांग सरकार से की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांग्रेसी बड़ी संख्या में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद के निवास पर इकट्ठा हुए।
यहां से वह जुलूस के रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से देशभर में आर्थिक अव्यवस्था फैल गई है।
विज्ञापन
आम आदमी परेशान है, जिसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। व्यापारी, उद्यमी परेशान है। आम आदमी रुपयों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहा है।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिला प्रभारी अयूब जंग, महफूज राना, उमादत्त शर्मा और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने कहा कि आज आम आदमी अपनी ही कमाई के रुपये बैंक से नहीं निकाल पा रहा है।
उसे घंटों लाइन में खड़े रहकर दो से चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बैंकों में पर्याप्त धन न पहुंचने की वजह से बड़ी संख्या में लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद बैरंग लौट रहे हैं।
इस दौरान राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर को सौंपा गया। इस दौरान मुकेश चौधरी, नरेश सैनी, मसूद अख्तर, शाद अली खान, विक्की, छोटन, गुलफाम, आरिफ, अशोक जैन, गणेशदत्त शर्मा, फिरोज कुरैशी, नसीब खां आदि शामिल रहे।