{"_id":"6868296f7138fe17b603ba6a","slug":"congress-candidates-will-contest-elections-from-gangoh-and-nakur-in-2027-hamza-masood-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153262-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में कांग्रेस प्रत्याशी लड़ेंगे गंगोह और नकुड़ से चुनाव : हमजा मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में कांग्रेस प्रत्याशी लड़ेंगे गंगोह और नकुड़ से चुनाव : हमजा मसूद
Sat, 05 Jul 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे काजी हमजा मसूद ने गंगोह और नकुड़ दोनों विधानसभा सीटों से 2027 का चुनाव लड़ने की घोषणा करके क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की स्थिति चाहे जैसी भी हो, दोनों स्थानों से कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।
पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के आवास पर आयोजित कांग्रेस संगठन सम्मेलन में उन्होंने यह बयान दिया है। हाल ही में देहात विधानसभा सीट को लेकर इमरान मसूद द्वारा सपा विधायक आशु मलिक को दी गई चुनौती के बाद अब उनके भतीजे की यह घोषणा कांग्रेस की आक्रामक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जो आगामी चुनावों में बड़ा सियासी असर छोड़ सकती है।
सम्मेलन में हमजा मसूद ने एलान करते हुए कहा कि पार्टी अब कोई समझौता नहीं करेगी, चाहे गठबंधन हो या न हो, वह 2027 के विधानसभा चुनाव में गंगोह और नकुड़ दोनों सीटों से ताल ठोकेंगे। सम्मेलन में प्रदीप कंसल, संदीप राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू पंडित, अब्दुल्ला आरिफ, नरेंद्र कुमार, संदीप वर्मा, तारिक महबूब सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बात कही।