सहारनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चल रहे हैं, जो पूरे देश में परिवर्तन लाएगी। देश से नफरत की राजनीतिक को खत्म किया जाएगा।
बृहस्पतिवार की देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन से शुरू होगी। इसके साथ ही राहुल गांधी गाजियाबाद से बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में यात्रा को लेकर जाएंगे। सहारनपुर में पार्टी के शीर्ष नेता यात्रा में शामिल रहेंगे। देश की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में यह स्पष्ट हो चुका है। कांग्रेस ही देश चला सकती है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति करती है। कांग्रेस ही देशहित में काम करती है। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।