फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict over the acting principal in Gochar College

गोचर महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य को लेकर घमासान

Thu, 16 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conflict over the acting principal in Gochar College
रामपुर मनिहारान जीएमवी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे डा.योगेंद्र शर्मा। - फोटो : SAHARANPUR
गोचर महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य को लेकर घमासान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य पद को लेकर घमासान तेज हो गया है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ के आदेश के बार भी प्राचार्य पद पर नियुक्ति न मिलने से क्षुब्ध डॉ. योगेंद्र कुमार महाविद्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
गोचर महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य पद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वर्तमान प्रबंध समिति ने डॉ. आरके भाटी को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया। इसके विरोध में महाविद्यालय में कृषि रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने 17 जनवरी 2019 को सीसीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र लिखा। इसमें योग्यता के आधार पर उन्हें प्राचार्य नियुक्त करने का अनुरोध किया। कुलपति ने 23 अक्तूूबर 2019 को डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा को प्राचार्य पद पर नियुक्ति देने के महाविद्यालय की प्रबंध समिति को निर्देश दिए, परन्तु उन्हें नियुक्ति प्रदान नहीं की। इसके बाद उन्होंने मेरठ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता को शिकायत की। उच्च शिक्षा अधिकारी ने महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर साफ तौर पर कहा कि वह एक अयोग्य को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने 16 नवंबर 2019 को जारी अपने पत्र में कहा कि इस पद के लिए योग्य डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया जाए। परंतु प्रबंध समिति ने आज तक उनकी नियुक्ति नहीं की, जबकि डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा के हस्ताक्षर से ही वेतन बिल आदि पास किए जा रहे हैं। प्राचार्य पद पर नियुक्ति नहीं देने पर डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा महाविद्यालय परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ हैं। उनका आरोप है कि विभागीय आदेश के बाद भी प्रबंध समिति जानबूझ कर उन्हें नियुक्ति नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य डॉ. आरके भाटी को उच्च न्यायालय से स्टे मिल गया है। बताया कि उन्होंने योगेंद्र शर्मा से कहा था कि सोमवार को प्रबंध समिति की बैठक होगी उसमें जो निर्णय लिया जाएगा उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed