{"_id":"6454eadd552ee75df80b9677","slug":"conflict-between-two-sides-in-a-village-of-saharanpur-and-11-people-have-injured-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मकान का छज्जा निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और लाठी-डंडे, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकान का छज्जा निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और लाठी-डंडे, 11 लोग घायल
Fri, 05 May 2023 05:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 May 2023 05:09 PM IST
सार
Saharanpur News : मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले, जिसमें 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुआ युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धारदार हथियारों, सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने व पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में जुल्फान और साजिद के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर कहासुनी हुई। साजिद का आरोप था कि जुल्फान अवैध रूप से छज्जा निकाल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे उठ गए। जिसमें साजिद पुत्र यासीन, नाजिम पुत्री यासीन, शोयब पुत्र नाजिम, शहजाद पुत्र यासीन, वाजिद पुत्र यासीन, शाकिब पुत्र नाजिम, वहीदन पत्नी यासीन, जबकि दूसरे पक्ष से कुर्बान पुत्र हसन उर्फ बानू, अफजल पुत्र कुर्बान व शाकिर पुत्र यूनुस घायल हुए है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Encounter: दुजाना एनकाउंटर के पीछे का सच, आखिर कब से रडार पर था कुख्यात, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही दी थी धमकी
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से वहीदन, अफजल व नाजिम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी एक पक्ष की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनिल दुजाना का अंत: कौन था जिसके नाम से कांपते थे लोग, खौफ का हुआ खात्मा; सहमा देगी 21 साल के अपराध की कहानी