फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict between two parties, stone pelting in Asanwali

आसनवाली में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties, stone pelting in Asanwali
आसनवाली में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आसनवाली में बुधवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट और जमकर पथराव हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। विवाद में एक पक्ष ठाकुर बिरादरी का है, जबकि दूसरा अनुसूचित जाति से। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बुधवार रात करीब सात बजे हुई। आसनवाली गांव निवासी बंटी खेत पर गया था। वहां पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के बिट्टू से बंटी की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झगड़े का पता चलने पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। फिर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और जमकर संघर्ष के साथ ही पथराव भी हुआ। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद दोनों ही पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से जसवीर, बंटी, रवि, मोरा, सुरेश, शिक्षा और आकाश घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से बिट्टू, बलराम, अमित और अन्य घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायल पांच लोग रात करीब पौने नौ बजे तक जिला अस्पताल पहुंच गए थे। कोतवाली देहात थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed