फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict between police and Rajputs for putting up the board of Samrat Mihir Bhoj

Saharanpur News: सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाने को लेकर पुलिस और राजपूतों में तनातनी

Wed, 02 Aug 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Conflict between police and Rajputs for putting up the board of Samrat Mihir Bhoj
राजपूत समाज के लोगों को समझाते थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार। संवाद
नागल(सहारनपुर)। गांव भलस्वा ईसापुर में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाने को लेकर पुलिस और राजपूत समाज के लोग आमने-सामने आ गए। गांव में खाली बोर्ड लगाने के बाद रात भर पुलिस और राजपूत समाज के लोग मौके पर डटे रहे। नारेबाजी कर पुलिस के खिलाफ धरना भी दिया गया। वहीं अधिकारियों के बिना अनुमति बोर्ड न लगने देने के सख्त रवैये के चलते आखिर में इस बात पर सहमति बन गई कि पुलिस राजपूत समाज द्वारा लगाया गया खाली बोर्ड न उखाड़ने और बिना अनुमति के राजपूत भी उस पर कुछ नहीं लिखेंगे। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

राजपूत बाहुल्य गांव भलस्वा ईसापुर में मंगलवार शाम राजपूत समाज के लोगों ने गांव के बाहर सड़क किनारे एक बोर्ड लगा दिया। जिस पर वे क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज का फ्लेक्स चिपकाना चाहते थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति बोर्ड न लगाने देने की बात कही तो राजपूत समाज के लोगों ने विरोध दर्ज करते हुए नारेबाजी की। मामला तूल पकड़ा देख एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम सदर, सीओ देवबंद रामकरण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन वे कुछ समझने को तैयार नहीं थे। आधी रात तक हंगामा चलते रहने के बाद करीब 12 बजे अधिकारी वापस लौट गए, लेकिन पुलिस मौके पर डटी रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे राजपूत समाज के लोगों ने बोर्ड के पास टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह कोई देशद्रोही काम नहीं कर रहे हैं। केवल राजपूत समाज के आदर्श सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने दो टूक कहा कि बिना किसी अनुमति के बोर्ड नहीं लगने दिया जाएगा। काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन का सख्त रुख देखते हुए दोपहर बाद दो बजे राजपूत समाज के लोगों ने एक प्रस्ताव रखा कि उनका बोर्ड पुलिस नहीं उखाड़े और वह भी बोर्ड पर कुछ नहीं लिखेंगे। वह कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही बोर्ड लगाने का काम करेंगे। इस पर पुलिस प्रशासन सहमत हो गया और मामले का फिलहाल पटाक्षेप हो गया। सीओ देवबंद रामकरण ने बताया कि पुलिस बिना अनुमति बोर्ड पर कुछ भी नहीं लगाने देगी। बोर्ड की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed