फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Compulsory mobile and Aadhaar number became a hindrance in treatment

Saharanpur News: मोबाइल और आधार नंबर की अनिवार्यता बनी इलाज में बाधा

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Compulsory mobile and Aadhaar number became a hindrance in treatment
- मोबाइल नहीं लाने पर कई मरीज बिना इलाज के लौटे वापस
विज्ञापन

- 741 मरीज ओपीडी में आए, आभा एप के जरिए बन रहे ओपीडी के पर्चे


फोटो - 04 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं नहीं थम रही हैं। आभा एप के जरिए ओपीडी के पर्चे बनने से मरीज परेशान हैं। शुक्रवार को मोबाइल व आधार नंबर की अनिवार्यता के चलते मरीजों का पर्चा नहीं बना और वे बिना इलाज के ही वापस चले गए।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होती है, जो दोपहर दो बजे तक चलती है। इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक हजार से ऊपर ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं। शासन ने अस्पतालों में आभा एप के जरिए ओपीडी के पर्चे बनाने की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए मरीजों के पास मोबाइल व आधार नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों की भीड़ थी। पर्ची काउंटर के अलावा तीन कर्मचारी बाहर खड़े होकर मरीजों के आभा एप से ओपीडी के पर्चे बना रहे थे। मरीजों से मोबाइल और आधार नंबर लिया जा रहा था। जिस पर काफी मरीजों मोबाइल पर घर से आधार नंबर पूछा। तब जाकर उनका आभा एप में नाम दर्ज होने के बाद पर्चा बन पाया। लेकिन काफी मरीज ऐसे रहे, जिनके पास न तो मोबाइल था और न ही वह आधार कार्ड लेकर पहुंचे थे। जिसके चलते उन्हें बिना कराए ही लौटना पड़ा। यहीं नहीं यह व्यवस्था देखकर कई मरीज ऐसे भी रहे, जिन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दिखाना पड़ा। इलाज में मोबाइल व आधार नंबर बाधा बन रहा है। जहां अन्य दिनों में ओपीडी एक हजार से अधिक रहती थी, वह शुक्रवार को 741 तक ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- शासन के निर्देश पर आभा एप के जरिए ओपीडी के पर्चे बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, जो एप के पर्चे बनाते हैं। यदि किसी मरीज के पास मोबाइल व आधार नंबर नहीं है तो उनके भी ओपीडी पर्चा बनवा रहे हैं। - डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed