फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete the development work in stipulated time: Gumber

निर्धारित समय में पूरा कराएं विकास कार्य : गुंबर

Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
Complete the development work in stipulated time: Gumber
नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते भाजपा नगर विधायक राजीव गुंबर
गुणवत्ता का रखें ध्यान, लोगों को न होने दे परेशानी
विज्ञापन

फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने अधिकारियों से जिलाधिकारी आवास के पास बन रहे पुल का निर्माण कार्य दूसरी ओर से भी तेजी से कराए जाने को कहा। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रेम सिंह से आंबेडकर चौक से मंगल नगर और अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। इसके अलावा जेल चुंगी से नवाबगंज चौक तक के मार्ग को भी जल्द बनवाने के लिए कहा। राजीव गुंबर ने कहा कि ढमोला नदी के किनारों पर चल रहे पेचिंग कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा विधायक ने निर्माणाधीन मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति एचएन सिंह के साथ निरीक्षण किया और कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed