{"_id":"65ff5468fcd4d5785609d994","slug":"competition-to-go-home-on-holi-fight-for-seats-in-trains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120733-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली पर घर जाने की होड़, ट्रेनों में सीट के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली पर घर जाने की होड़, ट्रेनों में सीट के लिए मची मारामारी
Sun, 24 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद भी यात्रियों को खास राहत नहीं मिली है। आलम यह है कि सहारनपुर से होकर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों में शनिवार को सीट पाने के लिए मारामारी रही। यात्रियों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ी।
रेलवे ने होली पर लोगों को घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। इनमें सहारनपुर से होकर जाने वाली 10 स्पेशल ट्रेन हैं, लेकिन भीड़ के आगे यह ट्रेनें भी नाकाफी है। नंगलडैम से सहारनपुर होकर कोलकाला जाने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। इस ट्रेन का कोई भी ऐसा नहीं था, जिसमें भीड़ न हो। स्लीपर व सामान्य कोच में जगह नहीं मिली तो यात्री एसी कोच में चढ़ गए। स्लीपर व सामान्य कोच में यात्री दरवाजे तक खड़े थे। यहीं हाल अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस रहा। इस ट्रेन में कोई एसी कोच नहीं है। सभी कोच सामान्य श्रेणी के हैं। इस ट्रेन के हर कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही।
-- -- --
भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता हो इंतजामहोली के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ चुकी है। इसलिए रेलवे के उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम हो। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती और आवश्यकता होने पर आरक्षण के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं।