फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   company nahar

कंपनी नहर की खुदाई कर पुराने स्वरूप में लाने के निर्देश

Wed, 05 Feb 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
company nahar
कंपनी नहर की खुदाई कर पुराने स्वरूप में लाने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। कंपनी नहर पर कब्जे और नहर की पटरी से हरे पेड़ काटने का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बुधवार को कमिश्नर ने एसडीएम सदर, सिंचाई विभाग और एसडीए अधिकारियों के साथ नहर का निरीक्षण किया और नाराजगी जताते हुए तत्काल नहर की पुन: खुदाई कराकर पुराने स्वरूप में लाने का निर्देश दिया।
अमर उजाला ने अभियान के तहत चार और पांच फरवरी के संस्करण में कंपनी नहर पर कब्जे और पेड़ काटने से संबंधित समाचार प्रकाशित किए। कमिश्नर संजय कुमार ने मंगलवार को इसका संज्ञान लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब किया था। इससे सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों में हड़कंप की स्थिति है। कमिश्नर संजय कुमार बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम सदर एके सिंह, सिंचाई विभाग और एसडीए के अधिकारियों को साथ लेकर कंपनी नहर पहुंचे। उन्होंने नहर पर हुए कब्जों को देखा। साथ ही हरियाली खत्म किए जाने पर पूछताछ की। उन्होंने एसडीएम सदर और संबंधित अधिकारियों से कहा कि जितना जल्दी हो सके, नहर की खुदाई कराकर उसे पुराने स्वरूप में लाएं। पहले चरण में नहर के कच्चे हिस्से की खुदाई कराने और दूसरे चरण में कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नहर पर कब्जों के बाद से सूखी हैं झीलें
फोटो समाचार
सहारनपुर। कंपनी नहर पर कब्जों के बाद से कंपनी बाग में बनी पुरानी झीलों की कोख भी सूखी पड़ी हैं। चार बड़े ट्यूबवेल बने हैं, जो कंपनी बाग की सिंचाई के लिए नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग (नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान) करीब 155 एकड़ में फैला है, जिसमें अंग्रेजी काल से भी पहले के तमाम प्रजाति के पेड़, पौधे हैं। बागवानी और फूलों की नर्सरी भी है। बाग के सुंदरीकरण के लिए अंग्रेजों ने इसमें झीलों का निर्माण कराया था। कंपनी बाग में सुधार के लिए 2014 में मुहिम चलाने वाले जावेद साबरी ने कंपनी नहर पर हुए कब्जों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कंपनी नहर को पक्का कराकर कंपनी बाग तक लाए, जिससे सिंचाई और झीलों पर पानी की व्यवस्था हो सके। वहीं, सराफ गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि बचपन में वह कंपनी बाग जाया करते थे। झीलों में पानी तो रहता ही था, साथ ही उनमें तब कमल खिला करते थे।

-------------------------------
कमिश्नर के साथ कंपनी नहर का निरीक्षण किया गया है। सिंचाई विभाग और एसडीए के अधिकारी भी साथ थे। कमिश्नर ने कंपनी नहर की पुन: खोदाई कराने तथा इस पर हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में बाहरी क्षेत्र में नहर की खोदाई कराई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में नहर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दो से तीन दिन में काम शुरू हो जाएगा।
एके सिंह, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed