{"_id":"5ed682168ebc3e903e71abb2","slug":"company-baag-saharanpur-news-mrt484535648","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने के लिए आज से खुलेगा कम्पनी बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने के लिए आज से खुलेगा कम्पनी बाग
विज्ञापन
घूूमने के लिए आज से खुलेगा कंपनी बाग
सहारनपुर। सुबह की सैर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है कि आज (बुधवार) से कंपनी बाग को शर्तों के साथ खोल दिया जाएगा। घूमने का समय सुबह पांच से आठ बजे और शाम पांच से आठ बजे तक रहेगा।
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया है कि बुधवार से कंपनी बाग को भ्रमण के लिए खोला जाएगा। घूमते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। परिसर में एक स्थान पर दो व्यक्तियों से अधिक को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। भ्रमण के लिए केवल पास धारकों को ही उद्यान परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए कूपन बुक/कूपन पर्ची नहीं दीं जाएगी।