{"_id":"62488c61d9bf05139559ed0c","slug":"communicable-disease-control-campaign-and-dastak-campaign-started-saharanpur-news-mrt582818464","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शनिवार से शुरू हो गया। रैली निकालकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल के गेट से शुरू हुई जनजागरूकता रैली का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अभियान को चलाने का उद्देश्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण के लिए जनता को जागरूक करना है। रोगों से कैसे बचा जा सकता है इसके लिए पूरे पखवाड़े यानी 30 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अभियान के तहत जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी के सहयोग से संचालित होगा। विधायक राजीव गुंबर ने बीमारियों पर अंकुश के लिए विभागीय कार्यों की सराहना की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई, गड्ढों को बंद कराना, एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने अभियान के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डॉ. संजय यादव, डॉ. आदित्य सैनी, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. मीनू गोयल, डॉ. बीआर सिंह, डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।