{"_id":"60afed208ebc3e73e94ca123","slug":"committees-formed-in-the-first-meeting-of-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt540143527","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बैठक में हुआ समितियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बैठक में हुआ समितियों का गठन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों की पहली बैठक संपन्न हो गई और समितियों का गठन कर लिया गया। अब यह समितियां ही गांव के विकास और अन्य कार्यों का संचालन कराएंगी। जिले की कुल 618 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्यों ने पहली बैठक की, जिसमें ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।
दरअसल, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से लेकर शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ ही तमाम कार्य इन्हीं समितियों के माध्यम से संपन्न कराए जाते हैं। उसमें ग्राम प्रधान के साथ ही पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों में पहली बैठक करने का आदेश हुआ था। सहारनपुर जिले में कुल 884 ग्राम पंचायतेें हैं, जिनमें से सिर्फ 618 ग्राम पंचायतों में ही कोरम पूरा होने के कारण शपथ ग्रहण कराई गई। इन सभी ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को पहली बैठक हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में सभी पंचायतों में समितियों का गठन हुआ है। अभी विकास कार्यों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है।
ग्राम पंचायत की समितियां और उनके कार्य
नियोजन एवं विकास समिति
इस समिति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की योजना तैयार करना, कृषि पशुपालन, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का संचालन करने की है। इसमें ग्राम प्रधान सभापति और 6 ग्राम पंचायत सदस्यों को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
शिक्षा समिति
प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, साक्षरता आदि कार्य करने की जिम्मेदारी है। इसमें भी ग्राम प्रधान सभापति और छह सदस्य हैं।
निर्माण कार्य समिति
सभी निर्माण कार्य कराना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना इस समिति की जिम्मेदारी है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति और 8 को सदस्य बनाना है।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
इस समिति की जिम्मेदारी चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण संबंधी कार्य और समाज कल्याण विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का संचालन कराना और अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की उन्नति एवं संरक्षण करना है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति है और छह सदस्यों को सदस्य रहते हैं।
प्रशासनिक समिति
कर्मचारियों से संबंधित समस्त विषय एवं राशन की दुकान संबंधी कार्य यह समिति देखेगी। इसमें प्रधान सभापति और छह सदस्यों को सदस्य रखा गया।
जल प्रबंधन समिति
इस समिति को राजकीय नलकूपों का संचालन और पेयजल संबंधी कार्य कराने की जिम्मेदारी है। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य सभापति और छह अन्य सदस्यों को सदस्य रखा गया है।
ग्राम पंचायतों की बैठकों में किया समितियों का गठन
छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान/गंगोह। छुटमलपुर की फरीदपुर उर्फ मांडूवाला ग्राम पंचायत में प्रधान विजयपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण समिति की अध्यक्ष रेखा, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष सौराज, जल प्रबंधन समिति में अध्यक्ष सत कुमार को बनाया गया। जबकि नियोजन एवं विकास, शिक्षा और प्रशासनिक समितियों का अध्यक्ष प्रधान विजयपाल सिंह को बनाया गया। रसूलपुर कलां ग्राम पंचायत की बैठक प्रधान रुबी उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सुशील उपाध्याय, इसलाम, पारित आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान की चकवाली ग्राम पंचायत की पहली बैठक में समितियों का गठन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम प्रधान सविता देवी, पंचायत सचिव संजीव, ग्राम पंचायत सदस्य विक्रम, दीपक, सुलेख, प्रतिना, प्रवीण, शीशपाल, रेखा, तालिब,सुदेश,संजय, इसराना, पिंकी, मनोज, मूर्ति, रामफल सिंह रहे। गंगोह के गांव लखनौती में ग्राम प्रधान अनीसा चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया। चौ अब्बास अली, ग्राम पंचायत सचिव विक्रम त्यागी आदि रहे।